अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार 2 लोग घायल

 अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक  पर सवार 2 लोग घायल
मुलताई। बैतूल रोड पर गुरुकृपा होटल के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार 2 लोग घायल हो गए। सुचना पर संजीवनी ने मौके पर पहुँच कर दोनों घायलों को अस्पताल लाया जहाँ प्राथमिक उपचर के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरख़ा निवासी पवन पिता शिवराम बिहारे 29 वर्ष और अभिषेक बिहारे 20 वर्ष बाइक से बेतुल की ओर से आ रहे थे इसी दौरान अज्ञात चौपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर चालक वाहन लेकर भाग गया। चिकित्सक के अनुसार घायलों को सिर हाथ एवम् पैर में गम्भीर चोट आई है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Source : Agency

10 + 12 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]